MED-PALM 2 पूरी जानकारी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) हमारे दुनिया को पूरी तरह  बदलने वाला है  आप  जो भी काम करते हो  उसे यह यह AI  बदलने वाला है | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से बहुत सारे Industries  पर इसका असर दिखने लगा है ज्यादातर  लोग इस AI  को Job  खत्म करने वाला यंत्र बता रहे हैं, ( know all about MED-PALM 2 AI ahead of article)

लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगा की यह AI  जितना  नौकरियों को खत्म करेगा  उससे ज्यादा नौकरियां आपको देगा  लेकिन  और इसीलिए आपको AI  को सीखने की जरूरत है आज हम एक AI  यंत्र की बात करेंगे  जो हमारे Health care industries  को चेंज करने वाला है|

मैंने  आपको पहले भी अपने पोस्ट में बताया है कि इस AI  पर बहुत सारे companies  काम कर रहे हैं  आज हम  एक AI MODEL  के बारे में जानने वाले हैं जिसे गूगल   ने हाल ही में  इसे लोगों के सामने पेश किया है जिसका नाम Med-PaLM 2  है इसके बारे में हम  आगे अपने इस article में जाने वाले है

Med-palm 2  को जानने से पहले हम Google  के palm 2 AI model  के बारे में जाने गे

PaLM  2  क्या है? What is paLM 2?

PaLM 2   एक उन्नत  बड़े स्तर पर भाषा मॉडल है मतलब AI language model  है जो गूगल द्वारा विकसित किया गया है  यह  एक प्रभावी artificial intelligence  मॉडल है,

जिसका उपयोग भाषा समझ, भाषा को generate  करना, प्रश्नों के उत्तर  और बहुत  सारे language  से जुड़े काम को करने की काबिलियत रखता है   यह   पाम 2  अपनी  पहले के AI model, पाम,   के  तुलना में बेहतर प्रदर्शन  करने में सक्षम है 

 इस मॉडल में बेहतर डेटाशीट मिश्रण का उपयोग किया गया है जिसमें अनेक भाषाओं, वैज्ञानिक  पत्रों, गणित  समीकरण और वेब पृष्ठों  शामिल है  या मॉडल भाषा समझने और समझाने में कुशल होने के साथ-साथ बहुत सारे कार्यों को करने की क्षमता रखता है

 हम इस Google  के Palm 2  का उपयोग विज्ञान, तकनीकी, शिक्षा, संगठन, शोध, वित्त और क्षेत्रों में कर सकते हैं इसके सहारे लोग बहुत सारे जानकारियों को कम समय में प्राप्त कर सकते हैं और उच्च गुणवत्ता प्राप्त कर सकते हैं

See also  The Complex Debate Over AI Regulation

आप लोग पूछ रहे होंगे की हम इस article  में  इस PaLM 2  की चर्चा क्यों कर रहे  हैं   दरअसल  मेड-पाम 2 (Med-PaLM 2) पाम 2 (PaLM 2) के साथ संबंधित है।

पाम 2 एक बड़े स्तर पर भाषा मॉडल है जिसे गूगल ने विकसित किया है। मेड-पाम 2 मेडिकल क्षेत्र में इस मॉडल का उपयोग करता है।  चलिए  अब जानते हैं मेड-पाम 2 (Med-PaLM 2)  के बारे में

मेड-पाम 2 (Med-PaLM 2)  क्या है? What is Med-PaLM 2?

मेड-पाम 2 (Med-PaLM 2)    एक  AI चाटबॉट है जो स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग किया जाता है यह गूगल के विशाल भाषा मॉडल,PaLM 2,  का एक भाग है और यह मेडिकल परीक्षा के सवाल जवाब के साथ काम करता है| 

इसे खास चिकित्सा परीक्षा, medical document  को समझना  जैसे स्वास्थ प्रश्न और कार्यों को संभालने के लिए तैयार किया गया है

 यह मेड-पाम 2 (Med-PaLM 2)   मेडिकल स्टाफ और शोधकर्ताओं के लिए काफी   काम की चीज साबित हो सकती  है , क्योंकि यह उनकी मेहनत और शोध को काफी कम कर सकता है|  अभी  इस AI model  पर काम चल रहा है  जिससे वह और भी सक्षम हो सके और कम से कम  यह AI  model  गलतियां करें  और बीमारियों की समस्याओं का  हल कर सके |

यह तकनीक अभी विकसित हो रही है  हालांकि हम लोग जानते हैं  की health care   का क्षेत्र  कितना  पेचीदा है यहां  हर  लोगों  की बीमारियों को  बारीकी से इलाज किया जाता है जिससे वह बीमारी ठीक हो सके,

 इसीलिए गूगल ने यह सुनिश्चित किया है कि मेड-पाम 2  को और भी   सक्षम बनाना है जिससे वह कम से कम समय में बीमारियों को पता लगा सके और इसे ठीक करने की सलाह  भी दे सकें

 दरअसल  अब स्वास्थ सेवाओं के लिए AI chatbot का उपयोग  होने लगा  है गूगल और माइक्रोसॉफ्ट, हेल्थ केयर सॉफ्टवेयर कंपनी healthcare  कंपनियों के साथ साझेदारी में है |  अल्ट्रा सॉन्ग निदान और कैंसर थेरेपी के लिए AI  की संभावना का पता लगाने के लिए जांच रहे हैं

See also  कंप्यूटर विजन(Computer Vision): Visual दुनिया को समझने की तकनीक

मेड-पाम 2  वर्तमान में केवल चयनित परीक्षण  बताने के लिए कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है   और इस पर  गूगल के द्वारा  टेस्ट किया जा रहा है जिससे या और भी  प्रभावशाली हो सके|

मेड-पाम 2   कैसे काम करता है

मेड-पाम 2  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल है जिसे पहले से तैयार किए गए मेडिकल परीक्षा के प्रश्नों के साथ ट्रेन किया जाता है इसके लिए उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रदर्शित मेडिकल ज्ञान और विशेषज्ञ द्वारा दिखाए गए प्रदर्शनों का उपयोग किया जाता है इस प्रकार यह मॉडल चिकित्सा संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने और  संभालने में सक्षम हो जाता है

 मैंने अपनी पिछले article   मैं बात किया है कि AI Chatbot  कैसे काम करता है अगर आप चाहे तो उसे पढ़ सकते हैं|

चलिए एक उदाहरण के माध्यम से मेड-पाम 2 के बारे में समझाते हैं। सोचिए, आपके पास एक स्वास्थ्य समस्या है और आप इसके बारे में सलाह चाहते हैं। आप मेड-पाम 2 के साथ चैट कर सकते हैं और अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।

आप पूछते हैं, “मेरे पेट में दर्द हो रहा है, क्या यह किसी संक्रामक बीमारी का संकेत हो सकता है?” और मेड-पाम 2 आपको उत्तर देता है, “हाँ, आपके पेट में दर्द कई संक्रामक बीमारियों का लक्षण हो सकता है,

जैसे पेट की संक्रामक इंफेक्शन, यूरोइंट्रेक्ट इंफेक्शन या आपके पाचन तंत्र में संक्रमण।”

मेड-पाम 2 न केवल आपके सवालों का उत्तर देता है, बल्कि यह डॉक्टरों और रिसर्चर्स की सहायता करने के लिए भी सक्षम होता है। इसके द्वारा आप दस्तावेज़ संक्षेपण करने, शोध डेटा को संगठित करने जैसे स्वास्थ्य संबंधित कार्यों को भी संभाल सकते हैं।

मेड-पाम 2 का उपयोग स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और शोधकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। यह चिकित्सा कर्मचारियों की मेहनत और शोधकर्ताओं के लिए काम को काफी कम कर सकता है।

मेड-पाम 2 एक सुरक्षित और विश्वसनीय AI मॉडल है जिसका उपयोग समय और संसाधन को बचाने में मदद कर सकता है और स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम और तेज़ बना सकता है।

 आशा करता हूं  कि आपको  इसे पढ़कर  कुछ जानकारी प्राप्त हुई होगी  चलिए मुझे दीजिए इजाजत  फिर मिलते हैं  कुछ नए AI topic  पर आप बस  सीखते रहे |

2 thoughts on “MED-PALM 2 पूरी जानकारी”

  1. Pingback: AI का प्रभाव | Effect Of Artificial Intelligence - BUILDDTODAY

  2. Pingback: 人工智能如何改变世界。 人工智能 (AI) 是…… | 通过今日构建 | 2023年7月 - Mandarinian

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top